फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस संरक्षण में हाइवे किनारे बिक रहे नशीले पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बा निवासी धर्मबीर सरोहा ने डीजीपी और मुख्यमंत्री को पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की झिंझाना क्षेत्र में करनाल हाईवे पर गांव टिटौली से लेकर यमुना पुल बिड़ौली तक 75 ढाबे संचालित किये जा रहे है। इनमें से ज्यादातर ढाबों पर नशीले पदार्थ डोडा पोस्त के अलावा अफीम, चरस, गांजा आदि की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। साठगांठ के चलते झिंझाना पुलिस मौन रहती है। ढाबों पर बिकने वाले नशीले पदार्थों के कारण क्षेत्र के युवाओं को भी नशे की लत लग गई है। बताया की अगर स्थानीय पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगाती हैँ तो आसपास के लोग अपने बच्चों को इस लत से बचाने के लिये आंदोलन करेेंगे। उधर, एसओ झिंझाना संदीप बालियान के अनुसार नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशीले पदार्थ कही नहीं बिकने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें