फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर नहीं लौटी छात्रा, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी हरेंद्र ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी गुड़िया (चार वर्षीय) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ती है। मंगलवार को वह घर से अन्य बच्चों के साथ स्कूल गई थी। छुट्टी होने पर भी वह घर पर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी, जिसके बाद तलाश शुरू कराई। काफी खोजबीन के बाद शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। पिता हरेंद्र ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष बीएस रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें