फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी से लौट रहे व्यक्ति से लूटी ली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अपनी डेयरी से लौट रहे युवक से तीन बदमाशों ने मारपीट कर बाइक लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला गुलशन नगर टायर मार्केट निवासी जमील अहमद ने बताया कि उसकी दूूध की डेयरी मोहल्ला सरवरपीर में है। सोमवार देर रात वह डेयरी से घर लौट रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए मारपीटकर बाइक लूट ली। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी नीरज कुमार की बाइक 29 जुलाई को कमला कॉलोनी से चोरी कर ली थी। पीड़ित ने शिकायत कोतवाली पुलिस को की थी, लेकिन आज तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मुहैया कराई है। उधर नितिन संगल पुत्र रमेशचंद निवासी मोहल्ला आर्यपुरी नाला पटरी ने पुलिस को तहरीर दी कि एक अगस्त को उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें