विजय की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
शामली। विजय की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके उनका चालान कर दिया है। इस मामले में तीसरा आरोपी फरार है।
खेड़ीकरमू निवासी अजय तथा विजय पर शुक्रवार की दोपहर हमला कर दिया गया था, इसमें विजय की मौके पर मौत हो गई थी। उसका भाई अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात इस मामले में मृतक विजय के पिता जगत सिंह ने खेड़ीकरमू निवासी रामदेव उर्फ आशू व विकास तथा चरण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आशू और विकास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया तथा कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।