फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत में फैसले के रुपयें न मिलने पर ले गए ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पंचायत कर निपटाया मामला
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। जहर खाने से विवाहिता की मौत के मामले में गांव भनेड़ा उद्दा में पंचायत हुई, जिसमें महिला के ससुरालियों को चार लाख रुपये मायके वालों को देने का फैसला सुनाया गया। विवाहिता के परिजन ससुराल पक्ष के घर से ट्रैक्टर अपने साथ ले गए और कह गए कि रुपये देकर ट्रैक्टर ले आना।
विज्ञापन

थानाभवन के गांव भनेड़ा उद्दा में मंगलवार रात जहर खाने से विवाहिता की मौत होने जाने पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया था। इसको लेकर गांव में पंचायत के दौरान चार लाख का अर्थदंड ससुराल पक्ष पर लगाया गया। इस पर दो चार दिन में चार लाख रुपये देने की बात कही गई, तो महिला के परिजनों ने पैसे देने तक ससुरालियों के घर से ट्रैक्टर साथ ले जाकर निकट के एक गांव के पूर्व प्रधान के यहां छोड़ दिया। मामले में थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया उन्हें पंचायत की जानकारी नहीं मिली है और न कोई तहरीर आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें