थानाभवन। गांव जाफरपुर निवासी नरेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने गांव में ही एक प्लाट खरीदा था। अब वह प्लाट की चारदीवारी कराना चाहता है। शुक्रवार को प्लाट पर पहुंचा तो गांव के ही कुछ लोग वहां आए और उसके प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने की नियत से पहले गाली-गलौच की और फिर मारपीट करने लगे। भविष्य में प्लाट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।