शामली। थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट कर परेशान करते थे। करीब तीन माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने थाना चिलकाना पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर और ननदोई उस पर गलत नजर रखते है और दहेज का दबाव बनाते है। उसके पिता ने करीब तीन लाख रुपये किस्तों में दिए, लेकिन अब पांच लाख रुपये और लाने की दबाव बना रहे है। पीड़िता ने एसपी से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।