फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष में दोनों गुटों के चार युवक घायल
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में क्रिकेट खेल के बीच खिलाड़ियों के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों गुटों के दो भाइयों सहित चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलाें को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर गांव जंधेड़ी में स्थित सूखे पड़े तालाब में गांव के खिलाड़ियों की दो टीमें क्रिकेट खेल रही थी। इसी बीच दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते खिलाड़ियों के बीच बल्ले, बेल्टें और चल पड़ीं। दोनों गुटों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला शांत करते हुए एक पक्ष के घायल मोहब्बत अली, सद्दाम तथा दूसरे पक्ष के दो सगे भाई रवि एवं रविंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उधर, दोनों गुटों के अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध कोतवाली पर तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें