कैराना। तहसील प्रशासन ने लगातार तीसरे दिन भी रेत खनन पर कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध रेत से लदी तीन भैंसा बुग्गी पकड़ी। एसडीएम के निर्देश पर रेत खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार सुबह तहसील प्रशासन की टीम ने पानीपत बाईपास पर कार्रवाई करते हुए तीन रेत से लदी बुग्गी पकडी। टीम को देख कर बुग्गी चालक मौके से फरार हो गये। बाद में टीम ने तीनों बुग्गियों को कोतवाली में लाकर खड़ी कर दी।