फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह दबोचा, 9 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कोतवाली कैराना पुलिस ने काठा नदी के पुल के निकट से चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर नौ बाइक बरामद हुई, जो चोरी करके लाई गई थीं।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली कैराना पर प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक जयकिशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात काठा नदी पुल पर मलकपुर गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुकरिम पुत्र रिजवान निवासी गांव बसेड़ा, कैराना और विक्रम सैनी पुत्र तेजवीर सैनी निवासी गांव फुरगल थाना करनाल हरियाणा को दो बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनो युवक बाइक चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात अन्य बाइक गांव गंदराऊ के पास जंगल से बरामद की गई। एएसपी ने बताया कि बाइकों को हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, बरनाला, शामली व कैराना से चोरी किया करते थे, जिन्हे पांच-छह हजार रुपये में बेच देते थे। गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी चोरी की बाइकों को बेचने के लिए जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विक्रम पानीपत में बाइक चोरी तथा घरौंडा में एटीएम उखाड़ने के मामलों में जेल भी जा चुका है। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें