फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अवर अभियंता नीतीश कुमार ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शहर के मोहल्ला काकानगर में रहते हैं और खेड़ीकरमू विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता है। बुधवार को विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण शाम करीब साढ़े छह बजे खेड़ीकरमू बिजलीघर से जुड़े गोहरनी फीडर पर ब्रेक डाउन लिया गया था। इसी दौरान गोहरनी गांव के कुछ लोग बिजलीघर पर पहुंचे और वहां मौजूद एसएसओ के साथ गाली गलौज की। आरोप है कि इसके बाद अवर अभियंता के काकानगर स्थित घर पर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी गई। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें