बराला गांव में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
कैराना।
गांव बराला से लड़की का अपहरण करने और कोर्ट मैरिज करने की रंजिश के चलते दो पक्षों में रविवार रात संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान जमकर धारदार हथियार चले और फायरिंग भी की गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आठ तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार रात करीब नौ बजे गांव बराला में शब्बीर और याकूब पक्ष के लोगों के बीच संघर्ष हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाठियां फटकार कर भीड को तितर बितर किया। बाद में पुलिस ने दोनो पक्षों के घायल अय्यूब, सजीला, महबूब, शबनम, फातमा, याकूब, शमशीदा व साईना को अस्पताल पहुंचाया। मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि एक पक्ष के शब्बीर की तहरीर पर अय्यूब, शराफत, साकिर, जीशान, बिलाल, जाहिद और गयूर तथा दूसरे पक्ष के याकूब की तहरीर पर अय्यूब, हारुण, मोमिन, हनीफ, शब्बीरा, शाहिद व जाहिद निवासी बराला के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।