जलालाबाद।
कस्बे के निकटवर्ती गांव दभेड़ी का 22 वर्षीय युवक श्रवण पुत्र ओमपाल जलालाबाद में ई- रिक्शा चलाता है। शुक्रवार को ओमपाल गांव से जलालाबाद रिक्शा चलाने के लिए आया, लेकिन दोपहर को घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई। उन्होंने दूसरे रिक्शा चालकों से जानकारी की तो पता चला कि वह दोपहर से लापता है। परिजनों ने जलालाबाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में हसनपुर लुहारी मार्ग के एक जंगल से बरामद किया। बताया जाता है कि युवक फिलहाल बदहवासी की हालत में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को कुछ दूरी पर युवक का ई-रिक्शा खड़ा मिला।