शामली। कैराना रोड स्थित एक स्कूल के पास बने मकान में एक महिला के साथ चार युवक मौजूद थे। आस-पास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद युवक और महिला भागने लगे। इस दौरान महिला दीवार से कूदने लगी तो उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया, जबकि युवक को भी पकड़ लिया। पुलिस को देखकर वहां से तीन युवक भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला का उपचार कराया। पुलिस के मुताबिक महिला पानीपत की है और उसे एक युवक यहां पर लाया था। पकड़ा गया युवक भी खेड़ीकरमू गांव का निवासी बताया जा रहा है। देर शाम तक मामले में पुलिस छानबीन में लगी हुई है।