फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में पथराव के मामले में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात साढे़ आठ बजे युवती को अकेली देखकर पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी के दो चाचा वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को कार्रवाई करने पर धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया और मारपीट करते हुए पकड़े गए युवक को छुड़ा लिया। पथराव से मौके पर अफरा तफरी मच गई तथा हंगामा खड़ा हो गया। रात में ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि आरोपी राहुल पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने और कपड़े फाड़ने तथा उसके चाचा सुरेश एवं रवि के विरुद्घ पथराव एवं मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें