फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन किसान की फसल जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन किसान की फसल जलाई
विज्ञापन

कांधला। रंजिश के चलते किसान की दस बीघा फसल को जलाकर नष्ट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी किसान सागर चौहान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका गांव के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी वजह से उक्त व्यक्ति उसके परिवार से रंजिश रखता है। पूर्व में भी कई बार इस व्यक्ति के द्वारा किसान व परिवार के लोगों पर हमला किया जा चुका है। आरोप है कि सोमवार रात उक्त व्यक्ति ने किसान के 10 बीघा खेत में आग लगा दी। इसके कारण किसान को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार सुबह किसान ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें