फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी व किसान से हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

दो गुना रुपये देने के लालच में फंसाकर एक व्यक्ति ने किसान और व्यापारी से ठगी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी नरेंद्र जैन बाजार में टेंट की दुकान करता है। व्यापारी के अनुसार शनिवार दोपहर उसकी दुकान पर एक महात्मा पहुंचा। उसने व्यापारी से रुपये दो गुना देने का लालच देकर कुछ समय में ही उससे 58 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा गांव लिसाढ़ निवासी किसान राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह के समय वह अपने घेर में अकेला था। उसके पास भी एक महात्मा पहुंचा और उससे दस हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित किसान ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें