शामली।
कस्बा जलालाबाद निवासी महिला रवीना ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया उसके ससुर भगत सिंह का प्रॉपटी को लेकर विवाद चल रहा है। इसके संबंध में एक मुकदमा कैराना कोर्ट में विचाराधीन है। इस मुकदमे की पैरवी उसका पति संजय कर रहा है। नौ फरवरी को वह मुकदमे की तारीख से कैराना से लौट रहे थे। उसी दौरान कंड़ेला बिजलीघर से आगे उनका एक्सिडेंट हो गया था। डाक्टरों के अनुसार संजय के दिमाग में ब्लड जम गया था। महिला के अनुसार 25 अप्रैल को उसके पति कुछ बोलने की स्थिति में आए तो उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। कंड़ेला चौकी के पास आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। महिला के अनुसार उनका एक्सिडेंट नहीं हुआ था। जानलेवा हमला किया था। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।