फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को ढूंढते हुए 11 माह के बच्चे गोद में लिए शामली पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने 11 माह के बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में बैैठी हुई थी। कई ट्रेन स्टेशन पर आई और चली गई, लेकिन महिला वही बैठी रही। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर डायल-181 महिला आशा ज्योति केंद्र की पारुल चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंची। उन्होंनेे इसके संबंध में जीआरपी को सूचना दी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना निवासी गांव झाबा जिला करनाल हरियाणा बताया। पारुल चौधरी ने बताया कि महिला का पति कई माह पूर्व गांव से कही चला गया था। तब से वह अपने पति को ढूंढ रही है। किसी तरह वह दिल्ली पहुंच गई और वहां से ट्रेन पकड़कर यहां आ गई। फिलहाल उसको उसके घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें