कैराना। खेत पर मकान बनाने को लेकर पड़ोसी से झगड़ रहे अरविंद और मनीष निवासी ग्राम कंडेला को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, बुधवार को शामली रोड से पुलिस ने बिना नंबर के पटाखा छोड़ते हुए दौड़ रही बुलेट बाइक को पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक पर पटाखा सिस्टम लगा होने पर उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।