मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट
शामली। नगर के एक मोहल्ले में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली में ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
नगर निवासी एक मोहल्ला में किराये के मकान में रहने वाले युवक के यहां दूसरे मोहल्ले के युवक का आना जाना है। आरोप है कि वह युवक वहां आकर गालीगलौज करता है, जिसका मोहल्ले वाले विरोध करते रहे हैं। इस बात को लेकर मोहल्ले के अन्य लोगों का उसके साथ पूर्व में विवाद भी हो चुका है। रविवार को फिर से वह युवक वहां पहुंचा, तो मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर दिया। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ले के लोगों को जान से मारने की धमकी दी तथा विरोध करने पर मारपीट प्रारंभ कर दी। इस पर मोहल्ले के लोगों ने भी आरोपियों को पीट दिया। इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को कोतवाली ले आई।