फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शहर के एक कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक युवक ने छात्रा को मकान के बाहर गली में बुलाया। छात्रा वहां पहुंची तो युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाया और बेहोश कर किसी कमरे पर ले गए। शनिवार की सुबह आरोपियों ने छात्रा को ऊन जाने वाली बस में बैठा दिया। ऊन पहुंचने पर छात्रा को कुछ होश आया, तो वह अपनी बुुआ के पास चली गई और पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी ऊन पहुंचे। वहां से छात्रा को शामली ले आए और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए शामली सीएचसी भेज दिया। एसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर में दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया गया है। यदि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें