फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डाक्टर अयजपाल शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुभाष चौक, हनुमान रोड, फव्वारा चौक, अजंता चौक, एसटी तिराहा, गुरुद्वारा तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को रोककर उनके कागजातों की जांच पड़ताल की। आदर्श मंडी पुलिस ने शहर के एसटी तिराहा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले चालकों के चलान काटे। पुलिस के इस अभियान से बाइक सवारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें