शामली। थानाभवन थाने पर एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत में बताया कि क्षेत्र के दो युवक आस मोहम्मद और गुलफाम उर्फ गुड्डू एक वर्ष से लगातार उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने कई बार उन लोगों का विरोध किया था, लेकिन ोनों छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आए। उसने थानाभवन थाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण दोनों लोगों के हौसले बढ़ गए। 22 नवंबर के दिन दोनों आरोपी घर में घुस गए और कपड़े धो रही उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पिता ने भी दोनों को छेड़छाड़ करने से रोका तो दोनों ने उनके साथ भी गाली गलौज और मारपीट की। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।