शामली।
चेकिंग के दौरान बाइक के फर्जी कागजात दिखाने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
सोमवार को कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। दोनों से बाइक के कागजात मांगे तो उन्होंने कागजात दिखा दिये। शक होने पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और कागजों की जांच शुरू कर दी। जांच में कागजात फर्जी मिले। पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम दीपक व मनोज निवासी फुगाना जिला मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी की बाइक चलाना और पुलिस द्वारा मांगे जाने पर फर्जी कागजात दिखाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।