लाइन में लगने को कहा तो युवक को पीटा
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव ताना निवासी रविंद्र खैवाल सरकारी अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया हुआ था। दवाई लेने के लिए वह पर्ची बनवाने वाली लाइन में लग गया। इसी दौरान एक युवक आया और सीधे खिड़की पर जाकर पर्ची बनवाने लगा। जिस पर रविंद्र ने उसको लाइन में लगने के लिए कह दिया। इसी बात पर आरोपी ने रविंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। रविंद्र ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के बुलवा लिया तथा युवक को पीट दिया। वहां पर मौजूद लोगों इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ बाइक को छोड़कर भाग गया। पीड़ित ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस को आरोपी युवक की बाइक रविंद्र ने सौंप दी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।