फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। स्टार कंपनी के अधिकारी नितिन कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी गुरुग्राम हरियाणा ने रविवार दोपहर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह से मुलाकात कर चैनलों के अवैध प्रसारण की शिकायत की। उन्हें बताया कि शामली में मैसर्स ब्लिंग आइस नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से केबल नेटवर्क पर बिना लाइसेंस और भुगतान के स्टार प्लस, लाइफ ओके और स्टार स्पोर्ट्स आदि का गैरकानूनी रूप से प्रसारण किया जा रहा है। जिससे कंपनी को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। नितिन ने चैनलों के प्रसारण की वीडियो क्लिप भी सीडी में तैयार करके दी, जो 18 अगस्त की बताई गई है। सीओ सिटी ने शामली कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। देर शाम शामली कोतवाली पुलिस ने केबल नेटवर्क संचालक सुभाष के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें