हरियाणा( यमुनानगर) के लिए
कैराना (शामली)। हरियाणा के यमुनानगर गए तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्बा कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी नफीस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे उसका बेटा सुहेल (15) घर से कह कर गया था कि वह अपने बड़े भाई शाहरुख से मिलने यमुनानगर जा रहा है। सुहेल अपने साथ मोहल्ले के ही मुबारिक अली के पु़त्र सुहेल व दिलशाद के पुत्र फरमान को भी यमुनानगर ले गया। रात में जब उसने अपने बड़े बेटे शाहरुख से पूछा, तो उसने बताया कि तीनों में से कोई भी उसके पास नहीं पहुंचा। इसके बाद में सब जगह तलाश करने के बाद भी तीनों का कही पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर लेकर किशोरों की तलाश शुरू कर दी।