फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम के पास पड़ा मिला अज्ञात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस गोदाम के पास पड़ा मिला शव
विज्ञापन

शामली।
भैंसवाल रोड पर आदर्श मंडी थाने के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सोमवार रात आदर्श मंडी थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर गैस गोदाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना आदर्श मंडी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। एसओ आदर्श मंडी राजकुमार शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, शरीर पर कोई चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही उसकी मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें