मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने पर रिपोर्ट
कांधला। थाना फुगाना निवासी अमित मलिक द्वारा व्हाट्सएप पर रिटेलर नाम से ग्रुप बनाया था। अमित ने ग्रुप में अपने क्षेत्र के साथ ही कांधला और आसपास के मोबाइल फोन विक्रेताओं के नंबरों को जोड़ रखा था। जिसमें शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर के भी कई रिटेलर जुडे़ हैं। ग्रुुप में कई दिन पूर्व बुढ़ाना कोतवाली के गांव बिराल निवासी देव कुमार ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी। जिसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों के लगने पर समाज के लोगों में रोष फैल गया था। बृहस्पतिवार को एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। गांव गंगेरू निवासी इनाम ने कांधला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इनाम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।