कैराना। लूटपाट के संबंध में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक युवक को हिरासत में ले लिया।
कैराना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बदमाश कैराना में पानीपत खटीमा राजमार्ग व जहानपुरा रोड स्थित मायापुर राजवाहे की पुलिया आदि से गुजरने वाले राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने अलीपुर रोड स्थित एक किसान को बंधक बनाकर उसकी बाइक को लूट लिया था। इसके अलावा भी बदमाशों ने घेर में बंधे पशुओं को भी चोरी कर लिया था। इन्हीं घटनाओं के संबंध में पुलिस ने देर रात शामली रोड स्थित तहसील गेट के पास बने एक होटल पर छापामार कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल पर खादर क्षेत्र का एक आरोपी युवक अपने साथियों के साथ बैठा हुआ है। ।