फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन का छर्रा लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हसनपुर मछली पालन तालाब पर गांव का ही फाजिल पहरेदारी करता है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जब फाजिल तालाब पर था, तो उसने पक्षियों को उड़ाने के लिए एयरगन से फायर कर दिया। इसी दौरान गांव का ही श्रवण वहां से गुजर रहा था, जिस कारण एयरगन से निकला छर्रा श्रवण को छाती में बाई तरफ लग गया। इस कारण श्रवण घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने श्रवण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको परिजनों ने शामली ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामले में श्रवण के परिजनों ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें