फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव असारा निवासी आदिल बुुधवार दोपहर काम से कांधला बाइक से आया था। जब काम समाप्त करने के बाद आदिल गांव लौट रहा था तो गांव भारसी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसको शामली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें