कैराना। कस्बे स्थित एक गांव निवासी दंपति ने तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उसके पांच साल के बेटे का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपी पक्ष को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की तो असलियत सामने आ गई। कोतवाली प्रभारी के राजेंद्र सिंह के मुताबिक निसंतान दंपति ने बताया कि बच्चे के माता-पिता कई दिन से बेटे को गोद लेने के लिए कह रहे थे। उनके पास कोई औलाद न होने के कारण उन्होंने तहसील में जाकर गोदनामा लिखवा कर बच्चे को ले लिया। इसके बदले में उसके माता-पिता ने 12 हजार रुपये भी लिए थे। सच्चाई सामने आने पर कोतवाली प्रभारी ने बच्चे के माता-पिता को 12 हजार लेेकर बच्चा देने और फिर अपहरण की झूठी सूचना देने पर पर फटकार लगाई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।