हरियाणा पुलिस ने दी दबिश
कैराना। चोरी के मामले में भिवानी थाना पुलिस ने भूरा रोड स्थित दंगा पीड़ितों की नाहिद कॉलोनी में चलाया चलाया। थाना तोशाम में तैनात सब इंस्पेक्टर सीताराम ने अपनी टीम के साथ कोतवाली कैराना पर आमद दर्ज कराई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की निशानदेही पर नगर के भूरा बाईपास रोड पर दंगा शरणार्थी नाहिद कॉलोनी में दबिश अभियान चलाया। हरियाणा पुलिस की दबिश के चलते मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस टीम के हाथ सफलता नहीं लगी। हरियाणा पुलिस के एसआई ने बताया कि पिछले दिनों उनके क्षेत्र में चोरी हुई थी। जिसमें एक आरोपी को जेल भेजा था। चोरी में आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके साथी चोरो की तलाश में दबिश दी जा रही है।