फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानो पर अवैध शराब पकडी, 5 गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांधला तिराहे पर पानीपत से टेंपू में आ रहे अंकित निवासी संभालखा हरियाणा को आठ बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब तथा इसी टेंपू में आ रहे विशाल व रवि निवासी संभालखा को 1-1 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान पानीपत की और से स्कूटी पर आ रहे राकेश निवासी माजरा रोड शामली को तीन पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीतरवाड़ा बस अड्डे से गांव के ही निवासी शीशपाल को 8 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
डोडा के साथ एक गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने शामली बाईपास से सोमवार सुबह मुरसलीन निवासी आलकला को दो किलो मादक पदार्थ डोडा के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें