कांधला। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक पिछले काफी दिनो से दादरी क्षेत्र में एक निजी कारखाने में काम कर रहा था। वहां पर उसका एक महिला से मेलजोल हो गया। मामले की जानकारी परिवार के लोगों को लगी, तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लग गई। कुछ दिनों के पहले ये दोनों कस्बे में आ गए। युवक ने महिला को अपने घर पर रख लिया। महिला के परिवार के लोगों ने उसे ले जाने की कोशिश की ,लेकिन वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। मंगलवार को महिला को युवक के परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। युवक के परिजन भी पहुुंच गए। थाने में ही दोनों एक दूसरे से उलझने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक और महिला को उनके बताए गए स्थान पर भेज दिया। मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।