कैराना। कोतवाल भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के गांव मामौर निवासी दो भाई खलील और सलीम के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उनको समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने इमरान का भी महिला से मारपीट करने पर शांतिभंग में चालान कर दिया।