फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूबवेल पर पड़ा मिला बस चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप पर पड़ा मिला बस चालक का शव
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ में शुक्रवार देर रात बस चालक का शव ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। हार्टअटैक के कारण मौत ही संभावना जताई गई। इसके चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव राझड़ निवासी जितेंद्र (48) बस चालक था। शुक्रवार रात जितेंद्र गांव के बाहर एक किसान की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना जितेंद्र के परिजनों को दी, तो परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे हिलाकर देखा, तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान भी नहीं था। इसके बाद शव को परिजन घर ले आए और फिर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जितेंद्र की मौत से परिवार में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें