फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगेरू में इमाम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। रंजिश के चलते मस्जिद के इमाम को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मसीउल्ला गांव के नूरानिया मस्जिद में इमाम हैं। आरोप है कि गांव का अब्दुल कादिर उनके परिवार से रंजिश रखता है। इसी कारण पूर्व में भी कई बार मारपीट हो चुकी है। गांव के लोगों ने फैसले का प्रयास किया लेकिन आरोपी पक्ष नहीं माना। बृहस्पतिवार को अब्दुल कादिर अपने साथ कई साथियों को लेकर मस्जिद में पहुंचा और इमाम को बाहर खींच लिया। आरोप है कि इमाम मसीउल्ला को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने चिकित्सा कराकर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें