कैराना। पांच दिन पूर्व बहला फुसलाकर अगवा की गई युवती को कैराना कोतवाली पुलिस ने बाईपास से बरामद कर लिया। 18 सितंबर को गांव नंगलाराई निवासी युवती को तीन युवक बहला फुसला कर ले गए थे। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह युवती को शामली बाईपास से बरामद कर लिया। बाद में युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।