कैराना।
पुलिस ने मोहल्ला अंसारियान में एक घेर में छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला अंसारियान में शाहबाज के घेर पर छापा मारा। आरोपी अपने घेर में पशु कटान कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 50 किलो मीट, छुरा व अन्य उपकरण बरामद किए। बाद में पुलिस ने मीट को गड्ढे में दबवा दिया। आरोपी शाहबाज निवासी मोहल्ला अंसारियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।