झिंझाना (शामली)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से चोरी कर लाया जा रहा कैंटर पुलिस ने यूपी में घुसते ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। बृहस्पतिवार की रात झिंझाना पुलिस बिड़ौली यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हरियाणा की ओर से आयशर कैंटर लेकर आते चालक को रोक लिया। कागज मांगने पर चालक कुछ नहीं दिखा सका। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र मोहननगर कॉमरेड कालोनी निवासी कस्तूरीलाल के घर के बाहर से बुधवार की रात उसने कैंटर चोरी किया था। पुलिस ने सिटी थाना कुरुक्षेत्र में जानकारी हासिल की तो पत चला कि वहां पर रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।