फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ सांसद ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कैराना लोकसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन के बारे में भड़काऊ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। मामले में तबस्सुम हसन ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैराना लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया है कि उनके बारे में षड्यंत्र के तहत भड़काऊ पोस्ट वायरल की जा रही है, जिसमें आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। पोस्ट के जरिये आपसी भाईचारे व सौहार्द को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने का आरोप है। मामले की शिकायत एसपी को की गई थी, जिनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें