फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम छह बजे वह अपने घर पर बैठी हुई खाना बना रही थी। आरोप है कि तभी उसके घर में गांव का ही एक युवक घुस आया और उसे उसको दबोच लिया। आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों तथा तमंचों से लैस होकर उसके घर पर आ धमका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था, जिसके घर पहुंचने पर पूरी घटना से अवगत कराया गया। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें