फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला पीरजदान निवासी फरजाना ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि पति राशिद उसके साथ मारपीट करता है तथा उसके बच्चों को पीटता है। आरोप है कि शनिवार शाम राशिद ने अपनी बड़ी पुत्री को जबरन अपने साथ कही ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने फरजाना पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गढीपुख्ता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें