कैराना (शामली)। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर वहां रखी करीब 65 हजार रुपये, जेवरात और कीमती कपड़ों सहित करीब दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। मोहल्ला रेतावाला निवासी मोहसीन ने तहरीर देकर बताया कि वह कपड़े की फेरी लगाने का कार्य करता है। बुधवार को वह बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर झिंझाना में ससुराल में गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वहां रखी 65,500 रुपये, एक सिलेंडर, एलसीडी, एक सोने की अंगूठी, सोने के कुंडल तथा कपड़े चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पड़ोसियों द्वारा उसे सुबह दी गई।