फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से चल रहा अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल से चल रहा अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन

झिंझाना।
राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर गांव रंगाना में पशुचर और श्मशान की भूमि पर 20 साल से चल रहा अवैध कब्जा हटवा दिया। भूमि ग्राम पंचायत को दे दिया गया है। शनिवार को तहसीलदार ऊन यदुवंश कुमार वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को साथ लेकर गांव रंगाना में पहुंचे। वहां पर पशुचर की छह बीघा और श्मशान की तीन बीघा जमीन पर किया गया अवैध कब्जा हटवा दिया गया। अवैध कब्जा करने वाले सरदार देवेंद्र, अमरीक सिंह, पीतम और सुरेश आदि ने गेहूं की फसल बो रखी थी। टीम ने फसल को खुर्द बुर्द करा दिया और जमीन पर ग्राम पंचायत को काबिज कराया। तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा ने बताया कि गत 20 वर्षों से पशुचर, श्मशान के अलावा चकरोड पर अवैध कब्जा था, जिसे शासन के आदेश पर कब्जा मुक्त करा दिया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें