एक रात में चोरों ने तीन घरों से जेवरात और नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान समेट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की।
बृहस्पतिवार की रात थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा कला निवासी श्रीपाल अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और उन्होंने वहां से दो सोने की अंगूठी और 25 हजार की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने सुमित और राजवीर के घर को अपना निशाना बनाया तथा वहां से भी सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। रात्रि करीब दो बजे पीड़ितों को इस चोरी का पता चला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में जंगलों में कांबिंग की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को मामले में श्रीपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
बाबरी। बुटराड़ा निवासी खुशनुमा ने 181 हेल्पलाइन पर कॉल कर बताया कि मेरे घरवाले छह माह से मेरे साथ मारपीट कर रहे है। सूचना पर आशा ज्योति हेल्पलाइन की प्रियंका शर्मा गांव में पहुंची और महिला को थाने ले आयी। जहां पर पीड़िता ने अपनी आपबीती एसओ संदीप बालियान को बताई। देर शाम तक पुलिस महिला को समझाने में लगी हुई थी।