ब्लॉक के लिपिक ने अध्यापक पर लगाए संगीन आरोप
झिंझाना। शनिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देते हुए खंड विकास कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सेठपाल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को कार्यालय में एक अध्यापक अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज शुरू करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला ऊन पुलिस चौकी भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।